श्री सूर्य राघव महोत्सव का शानदार आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शुक्रवार को एक दिवसीय श्री सूर्य राघव महोत्सव बड़ेम का शानदार आगाज श्री सूर्य राघव मंदिर परिसर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन औरंगाबाद के सौजन्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नबीनगर के विधायक चेतन आनंद,अपर समाहर्ता जयप्रकाश नारायण,जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी पप्पू राज,कार्यवाहक प्रमुख लव सिंह, बीडीओ अरुण सिंह न्यास समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जिला पार्षद हरि राम सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ववलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया ।कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों को स्वागत अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं हरित पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बिहार गीत से हुआ। कार्यक्रम में स्वागत गान दानिका म्यूजिक संस्थान के छात्राओं ने ”आप आए है यहां खिल गया हर सुमन स्वागतम् स्वागतम्….” से किया।वही सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत संबोधन जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी पप्पू राज ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ अरुण सिंह ने किया।कार्यक्रम को आगंतुक पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में आए नबीनगर के विधायक चेतन आनंद ने कहा कि अपनी संस्कृति को बिहार के लोग आज भी संजो के रखें हैं।उन्होंने कहा कि जो प्यार गांव में आज देखने को मिलता है वो शहरी परिवेश में देखने को नहीं मिलता है।विधायक ने कहा कि नबीनगर से उनका पारिवारिक रिश्ता है।श्री सूर्य राघव मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बड़ेम में लगातार चौथी बार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह मंदिर इकलौता मंदिर है जिसमें भगवान भाष्कर के गोद मे प्रभु श्री राम और माता सीता विराजमान है।औरंगाबाद जिला का बड़ेम इकलौता ऐसा गांव है जहां सबसे अधिक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ।वही कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के बाद दानिका संस्थान के छात्राओं द्वारा छठ गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में दानिका संस्थान के छात्राओं ने बारहमासा सहित कत्थक नृत्य कर दर्शकों को तालियां बजाने को प्रेरित किया।वहीं सृष्टि लक्ष्मी,तान्या मउवार, सनोज सागर, अंतरा घोष, जैसे कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक से बढ़कर एक भक्ति ,हिंदी ,भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति कर दर्शकों की वाह वाही बटोरी।

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी दल बल के साथ तैनात रहे।इस दौरान पीओ नबीनगर, पूर्व मुखिया लाल गोविंद सिंह,पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह,गुड्डू सिंह ,सुनील बॉस,शिक्षक धनंजय सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजीव सिंह, शिक्षक नेता अशोक पांडेय,परवेज आलम, राजा भारत, मराछु कुमार सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)