google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में आज भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, माननीय विधायक श्री भूपेश चौबे, उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जी. सिंह खरवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहीद स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं जनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

घोरावल, दुद्धी एवं चोपन में भी निकली भव्य तिरंगा यात्रा

इसी क्रम में जनपद के घोरावल, दुद्धी एवं चोपन विकासखंडों में भी भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में सम्मानित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मिला नया उत्साह

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के प्रति जागरूक किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा सोनभद्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)