google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रिश्वत लेते प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार, 28 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए

जांच प्रतिवेदन और प्रभार प्रतिवेदन भेजने के एवज में मांगी थी रिश्वत

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज

पटना/नालंदा, 23 सितंबर। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को नालंदा जिले के कराय परसुराय प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 110/26 के तहत की गई।

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, कराय परसुराय थाना क्षेत्र के सांध गांव निवासी अभिषेक कुमार ने शिकायत की थी कि पैक्स प्रबंधक के रूप में नियुक्ति के बाद पूर्व पैक्स प्रबंधक की ओर से उन्हें आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। इस संबंध में उन्होंने हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया था। एसडीओ ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को दी थी।

जांच रिपोर्ट भेजने के बदले मांगे थे 28 हजार

आरोप है कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने जांच प्रतिवेदन और प्रभार प्रतिवेदन भेजने के एवज में अभिषेक कुमार से 28 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक रीता सिन्हा के नेतृत्व में गठित धावादल ने कार्रवाई की। टीम ने कराय परसुराय प्रखंड कार्यालय परिसर में संतोष कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक मो. नजीम उद्दीन के अनुरोध पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय, पटना के समक्ष पेश किया जाएगा।

2026 में अब तक 101 ट्रैप कांड

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, 23 सितंबर 2026 तक रिश्वतखोरी से जुड़े 101 ट्रैप कांड दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में अब तक 102 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के अनुसार कार्रवाई के दौरान रिश्वत के रूप में कुल 37 लाख 22 हजार 800 रुपये बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा एक नई वॉशिंग मशीन भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत ब्यूरो ने 37 हजार रुपये बताई है। वर्ष 2025 में भी कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किए गए थे और उस दौरान 37 लाख 80 हजार 300 रुपये बरामद किए गए थे।

रिश्वत मांगे जाने पर निगरानी ब्यूरो को सूचना देने की अपील

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी पदाधिकारी या कर्मचारी की ओर से रिश्वत की मांग की जाती है तो इसकी सूचना विभाग को दें।

हेल्पलाइन: 0612-2215344
मोबाइल: 7765953261
व्हाट्सऐप: 9473494167
ई-मेल: spvig-bih@nic.in

  • सोनभद्र।। वन-बंधुओं की जिंदगी से खिलवाड़, झोलाछापों का बढ़ता जाल
    सेहत पर मंडरा रहा खतरा! कब गिरेगी कार्रवाई की गाज? •~ बिना पंजीकरण के चल रहे हैं क्लीनिक,पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर, रंग-बिरंगी गोलियों के सहारे इलाज •~ क्लीनिक से पैथोलॉजी तक सवालों के घेरे में व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल समाज जागरण/ तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। मौसम में बदलाव…
  • बिजली लाइन दुरुस्त करते समय संविदा लाइनमैन को लगा करंट, मची अफरा-तफरी
    11 हजार वोल्ट के बैक करंट की चपेट में आया कर्मी, हाथ-पैर सुन्न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली व्यवस्था के तहत बुधवार को लाइन दुरुस्त करने के दौरान एक संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसके हाथ-पैर…
  • दो फीट ऊंची नाली को लेकर सोनभद्र में सियासत गरम, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने उठाए सवाल
    हाइडिल फील्ड से कांशीराम आवास तक नाली निर्माण पर सवाल, डिजाइन और जल निकासी व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। हाइडिल फील्ड से कांशीराम आवास तक सड़क किनारे नगर पालिका की ओर से बनाए गए करीब दो फीट ऊंचे नाले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।…
  • एनसीएल के सहयोग से सोनभद्र में 4.27 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति
    ओपेन जिम, दो एम्बुलेंस और दो सीसी रोड समेत कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए हुआ एमओयू समाज जागरण/अकबर अली सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को गति देने के लिए एनसीएल सिंगरौली और सोनभद्र के संबंधित विभागों के बीच सीएसआर के तहत महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। कलेक्ट्रेट…
  • जिला पंचायत संसाधन केंद्र में भव्यता के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस
    आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने के लिए छात्रों को किया गया प्रेरित समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे सोनभद्र। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), सोनभद्र में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने लोकजीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)