दैनिक समाज जागरण प्रभात कुमार सेठ फुलपुर वाराणसी
थाना फूलपुर व थाना बड़ागाँव क्षेत्र में परम्परागत रूप में शराब निर्माण का कार्य किया जाता रहा है जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा समय समय पर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। परन्तु स्थाई सुधार हेतु शराब निर्माण में लिप्त परिवारों को वैकल्पिक रोजगार देने के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल द्वारा, अपने पूर्व कार्यकाल अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन रहते हुए, होप वेलफेयर ट्रस्ट को इस कार्य में शामिल किया गया एवं इन क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया जसमें संलिप्त परिवारों द्वारा यह आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जीवन यापन के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाए, तो वे इस कार्य को छोड़ने के लिए तैयार होंगे। इस संदर्भ में, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत लघु उद्योगों के लिए प्रशिक्षण देने और सामाजिक-आर्थिक विकास में फंडिंग हेतु औद्योगिक क्षेत्र, फूलपुर के उद्यमियों के साथ मीटिंग की गयी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया था। साथ ही, ट्रस्ट को राजभवन उत्तर प्रदेश से सहयोग दिलाया गया । वर्तमान में “होप वेलफेयर ट्रस्ट” को उक्त कार्यों के लिए सीएसआर फंड दिये जाने पर सहमति बन गयी है जिससे शीघ्र ही इन क्षेत्रों में छोटी फैक्ट्रियाँ लगाकर परिवारों को वैकल्पिक रोजगार दिया जायेगा। साथ ही महिला शसक्तिकरण के लिए महिलाओं की ग्रीन आर्मी का गठन किया जाएगा जिससे कानून और व्यवस्था बनी रहे । “होप वेलफेयर ट्रस्ट” द्वारा पूर्व में इस तरह के सफल प्रयोग किये जा चुके हैं ।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.04.2025 को “होप वेलफेयर ट्रस्ट” के सह-संस्थापक श्री संदीप गुप्ता, श्री श्यामाकान्त सुमन और श्री विकास दिक्षित के साथ वार्ता कर थाना फूलपुर व थाना बड़ागाँव क्षेत्र में “ग्रीन आर्मी” के गठन की योजना को साकार रूप देने हेतु वार्ता किया गया ।
क्या है ग्रीन आर्मी?
ग्रीन आर्मी महिलाओं का एक संगठित समूह होगा, जिसमें प्रत्येक समूह में 50 महिलाएं शामिल होंगी। इस आर्मी का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, नशामुक्ति अभियान चलाना, महिलाओं को सशक्त बनाना, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को बनाए रखना होगा।
ग्रीन आर्मी के मुख्य उद्देश्य:
नशामुक्ति अभियान:
• ग्रीन आर्मी स्थानीय क्षेत्रों, विशेष रूप से थाना फूलपुर और थाना बड़ागाँव में नशामुक्ति चौपाल का आयोजन करेगी।
• नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें वैकल्पिक आजीविका अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण:
• महिलाओं को कुटीर उद्योगों जैसे सिलाई, कढ़ाई, आटा चक्की, चप्पल निर्माण आदि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
• यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहायक होगा।
पुरुषों का रोजगार विकास:
• ग्रीन आर्मी औद्योगिक क्षेत्र करखियाँव में पुरुषों को विभिन्न प्रकार के उद्योगों के लिए प्रशिक्षित करेगी।
• प्रशिक्षण उपरांत उन्हें रोजगार दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
बच्चों की शिक्षा:
• बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
• बाल श्रम और अनपढ़ता को समाप्त करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाएंगे।
कानून व्यवस्था में सहयोग:
• ग्रीन आर्मी, पुलिस के साथ मिलकर कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता करेगी।
• इस पहल से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनेगा।
ग्रीन आर्मी की भूमिका:
ग्रीन आर्मी न केवल एक सामाजिक संगठन होगा, बल्कि यह महिलाओं और पुरुषों के जीवन को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इसका उद्देश्य आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास करना है।