google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पुल से नीचे गिरी, खलासी की दबकर मौत चालक ने कूद कर बचाई जान

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील/ समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। शनिवार को सुबह वाराणसी, शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेणुकूट से अनपरा की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर कर क्षतिग्रस्त हो गई। तब स्थानीय लोगों द्वारा समय क़रीब दस बजे अनपरा थाना पर सूचना दी गई थाना अनपरा क्षेत्र अंतर्गत सिरदहवा में एक ट्रक जिसका नंबर सीजी 15डीजी 9058 पुलिया से नीचे चला गया है जिसका ड्राईवर बच गया है तथा खलासी दबा हुआ है। उक्त सूचना पर अनपरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा दबे हुए खलासी को बाहर निकाला गया जिसका नाम कमलेश अगरिया पुत्र राम लल्लू निवासी पड़री राजा टोला सिंगरौली मध्य प्रदेश को निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर ने कमलेश अगरिया को मृत घोषित कर दिया । ट्रक मालिक मौके पर मौजूद रहा। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)