google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन में छात्र परिषद का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न विद्यार्थियों को सौंपा गया नेतृत्व

अमरकंटक। कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल अमरकंटक में शनिवार को छात्र परिषद का पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रबन्धन्यासी परम पूज्य हिमाद्रिमुनि महाराज, मुख्य अतिथि हरिद्वार सिंह, तथा विशिष्ट अतिथिगण डमरूधर अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विनोद कार्गी एवं प्राचार्य कमलेश मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर की गई। तदोपरांत विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य एवं प्रेरणादायक गीतों ने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों से अभिभूत होकर विशिष्ट अतिथि डमरूधर अग्रवाल ने छात्राओं को ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की, वहीं प्रबन्धन्यासी हिमाद्रिमुनि महाराज द्वारा ₹21,000 की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
इसके पश्चात विद्यालय छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। प्रबन्धन्यासी हिमाद्रिमुनि महाराज एवं अतिथियों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बैज एवं पद पट्टियाँ पहनाकर उन्हें उनके नए दायित्वों के प्रति प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि हरिद्वार सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा

नेतृत्व का पहला कदम सेवा है। विद्यालय जीवन में जो जिम्मेदारी मिली है, वह भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थी अनुशासन, समर्पण और परिश्रम से अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
उक्त गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि हरिद्वार सिंह, विशिष्ट अतिथि डमरूधर अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, स्वामी जगदीशानंद महाराज, स्वामी हरस्वरूप महाराज, स्वामी प्रणवमुनि, दिनेश केड़िया, विनोद कार्गी, सहित पत्रकार बंधु उमाशंकर पाण्डेय, श्रवण उपाध्याय, सोमू दुबे, प्राचार्य कमलेश मिश्रा, विद्यालय के शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)