google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निर्दलीय प्रत्याशी सुखराम हेमंब्रम के नामांकन सभा में उमड़ा जनसैलाब

फुलचांद पारित, समाज जागरण, संवाददाता

चांडिल : बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेमंब्रम ने ईचागढ़ विधान सभा से विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन किया। इस दौरान चांडिल के गांगूडीह फूटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा में जनसैलाब उमड़ा। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुखराम हेमंब्रम ने कहा कि 35 साल पहले राजनीति शुरू किया, इस कार्यकाल में ईचागढ़ की विकास का जो सपना देखा था वो पूरा नहीं हो पाया। सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, रोजगार, चिकित्सा आदि का घोर अभाव है। खेत में पानी नहीं है, शिक्षित बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है, अस्पताल में डॉक्टर व दवा नहीं है, स्कुल में शिक्षक नहीं है, दूर दराज के गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है।

जनता के अपार समर्थन से मां, माटी, मानुष की मुक्ति दिलाने का प्रयास है। हमारे मान सम्मान बचाने के लिए चुनाव लड़ना ही विकल्प है। अब कुछ राजनीतिक दल के नेता कह रहें है कि ईचागढ़ के लोग उन्हें बाहरी कह रहे हैं। लेकिन ईचागढ़ के जनता शहीद व शहीदों के परिवार को सम्मान दिया। जनप्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद वे लोग ईचागढ़ के जनता को सम्मान देना भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र अब दलमा के तराई के निवासियों को विस्थापित करने के नाम से डराने लगा है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ की पवित्र माटी अधिकार के आंदोलन की भूमि है। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कई आंदोलन के गवाह है यंहा के वीर माटी। चूहाड़ विद्रोह ने अंग्रेजों की नीवं हिला दिया था। इस क्षेत्र के जनता अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं किया। अब हम अपने स्वाभिमान और मान सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे। अगर आपलोगों के समर्थन से मैं विधायक बना तो ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के सभी खेत को बारह महीने पानी पहुंचाने का प्रयास होगा, यंहा के उद्योग में स्थानीय बेरोजगारों को नियुक्ति किया जायेगा, अस्पताल में सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराया जायेगा, स्कुल में शिक्षक बहाली किया जायेगा। श्यामल मार्डी ने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा का सर्वांगीण विकास के लिए और परिवर्तन के लिए विधान सभा चुनाव में जिताने की संकल्प लेने की आवश्यकता है। राम प्रसाद महतो ने कहा कि ईचागढ़ में स्थानीय जनप्रतिनिधि ही विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)