google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माली थाना क्षेत्र से महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 28 अप्रैल 2024 नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव से अवैध चुलाई महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मामले मे माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र मे अवैध शराब का कारोबार चल रहा है जहां पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए 12 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर बभंडी गांव निवासी मनोज कुमार मेहता को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त तस्कर को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)