दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 अप्रैल 2024 नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के कजराइन गांव से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू के कारोबार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई किया वही पुलिस को आते देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने मे कामयाब रहा।थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



