google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हथेड़ा गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया क्षेत्र के हथेड़ा गांव के गुलाब तिराहा स्थित 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में सोमवार की दोपहर अचानक आग की चपेट में आ गया और धू-धू कर जलने लगा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फसल और घरेलू कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)