google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी वंशीधर जी ने विकास जैन को दिया स्नेह और विधानसभा टिकट के लिऐ आशीर्वाद



नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को मुख्य पुजारी आदरणीय श्री वंशीधर जी का स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।



इस अवसर पर श्री वंशीधर जी ने विकास जैन के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा राजनीति में नई जिम्मेदारियाँ प्राप्त करने और नोएडा विधानसभा 2027 के लिए भाजपा से टिकट प्राप्त करने की उनकी आकांक्षा के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।

विकास जैन ने कहा कि वंशीधर जी का मार्गदर्शन और स्नेह उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस आत्मीय सम्मान से वे बेहद अभिभूत हैं।

इस अवसर पर सोसाइटी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश डैम्बला जी और श्री ज्ञानचंद जी का भी विशेष सहयोग एवं सम्मान प्राप्त हुआ।

विकास जैन ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद और बड़ों का स्नेह जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)