मिंटू कुमार समाज जागरण।
फलेरिया उन्मूलन के तहत चले अभियान में विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थियों को दवा खिलाई गई जिससे सैकड़ो विद्यार्थी लाभान्वित हुए l सदर अस्पताल की तरफ से सहिया साथी में शीला देवी, तरन्नुम बानो, पुष्पा देवी, आरती देवी, बुलू देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी एवं गुड़िया देवी दो टीम बनाकर आए एवं विद्यार्थियों के बीच दवा का वितरण किया l विद्यालय के निर्देशक मधुप मनोहर ने फाइलेरिया के रोकथाम के लिए हर एक विद्यार्थी तक दवा पहुंचने की इस मुहिम के लिए सहिया दीदी की सराहना किए l कार्यक्रम में विद्यालय के सभी सदस्यगण किरण मनोहर, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, जयंत लकड़ा, विश्वनाथ महतो, शाहिना प्रवीण, फरहाना खातून, निधि कुमारी, मुस्कान परवीन, संजय यादव समेत सभी शिक्षकों ने अपना अपना योगदान दिया l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



