इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पति की मृत्यु हो गई। घायल महिला का उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे में शामिल थार वाहन को बिसरख पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले में वादी से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
नोट: सोशल मीडिया पर चालक के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है, लेकिन बिसरख पुलिस के इस आधिकारिक अपडेट में इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



