दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत नबीनगर की अध्यक्षा प्रियंका सिंह ने पत्र लिखकर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार मे स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद से की है।अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह ने बताया कि नगर अध्यक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत नबीनगर का मंगल बाजार क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या मे लोग अपने जरूरत के सामानों की खरीददारी करने आते है।जिसके कारण आपराधिक तत्वो की नजर इन पर बनी रहती है।आये दिन झगड़ा, चोरी,जेबकतरी जैसी घटनाये घटित होती रहती है।अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसी क्षेत्र मे है जिससे आम जनो के साथ साथ व्यवसाइयों में भय व्याप्त रहता है।पत्र में कहा गया है कि स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित हो जाने से आम जनो के साथ साथ व्यवसाइयों में भी सुरक्षा की भावना जागेगी गौरतलब है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर पंचायत के सौजन्य द्वारा नगर पंचायत के शहरी क्षेत्रों में सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीव कैमरों को स्थापित किया गया है जिसका नियंत्रण कक्ष नगर पंचायत कार्यालय में बनाया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



