मानसून की पहली बरसात में जलमग्न हुआ हजारीबाग*

मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर।
हजारीबाग दिनांक 19 जून 2025  को लगभग पूरा हजारीबाग में सड़के नाली और गली जलमग्न हो गया । ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पानी निकासी की व्यवस्था का उचित प्रबंधन नहीं के बराबर  है । 

जल प्रबंधन के लोग जल निकासी के जिम्मेवार पर्सन दोषीवार है। आप देख रहे हैं की सड़कों पर पानी जमा हो गया है । आखिर सड़क पर पानी आया कैसे बरसात का पानी नाली में नहीं जाकर सड़क पर आ गया। आप हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र को लें तो ओकनी मोहल्ले में पानी घर में घुस गया है।

आप सदर प्रखंड के मासी पीढ़ी के पास जाए तो एन एच  33 पर पानी जमा हो गया है । आने- जाने वाले राहगीरों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आप जहां देखें सड़कों पर पानी बिखरा हुआ है। तलाब जैसा स्थिति बन गई है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है ।

नगर निगम हजारीबाग ने बरसात के पहले नालियों की स्थिति ठीक करने की बात कही थी परंतु फिर भी पानी जमा है। गांव हो या शहर नेशनल हाईवे हो या छोटी-छोटी सडकें सभी जगह पानी लबालब भर गया है। हजारीबाग शहर के कोकनी मोहल्ले में पानी घर में घुस आया। सच में मानसून की पहली बरसात ने पोल खोल के रख दिया। दारू प्रखंड के झुमरा बाजार के चौक पर पानी का जमाव है।

कटकमदाग के कुदरेवाली में रेलवे पुल के पास जल जमाव है। ओकनी हजारीबाग में जल जमाव, सिंघानी ओवर ब्रिज के पास जल जमाव सहित कई जगहों पर खासकर सड़कों पर जल जमाव के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है। इस स्थिति को देखकर  प्रशासन सचेत हो जाए कि अभी तो बरसात की शुरुआत है भारी बरसात में क्या स्थिति होगी?

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)