समाज जागरण/ सुभाष चंद्र यादव
बभनी/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में बाइक सवार दो लोगों को अनियंत्रित पिंक अप ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनो भाई घायल हो गए घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उपचार चल रहा था।
थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में शनिवार की सुबह दो भाई मोटरसाइकिल से चपकी से छत्तीसगढ़ के शंकरपुर घर जा रहे थे कि बिछियारी गांव के समीप सामने से आ रही पिंक अप की चपेट में आ गए। जिससे 60 वर्षीय अंजनी कुमार जायसवाल पुत्र शिव शंकर जायसवाल व 55 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र शिवशंकर निवासी गण शंकरपुर छत्तीसगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गये ।घायलों में अंजनी का पेट फट गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा था। सुचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने घटना की जानकारी ली बताया कि पिकअप को पकड़ लिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



