google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सदर विधायक ने राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज सदर कांग्रेस विधायक कमरुल हुडा ने पोठिया के एक राजस्व कर्मचारी पर दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर विधायक ने डीएम से मिलकर राजस्व कर्मचारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। विधायक ने दिए ज्ञापन में कहां है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के पोठिया अंचल के बुधरा हल्का के राजस्व कर्मचारी मिथलेश कुमार झा के द्वारा है दाखिल खारिज के नाम पर दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।

विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि यह भ्रष्टाचार केवल पोठिया अंचल तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के सभी अंचलों में फैला हुआ है। गत दिनों ही निगरानी विभाग ने किशनगंज प्रखंड के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जो इस भ्रष्टाचार की गहराई को दर्शाता है।

जिलाधिकारी विशाल राज ने विधायक का आवेदन प्राप्त कर लिया है और आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)