समाज जागरण/ विजय कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। घोरावल नगर में गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान का लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग पर स्थित यह दुकान ‘जय मां शारदा वैरायटी बाजार’ के नाम से संचालित होती है, जहां ‘हर माल 99 रुपये’ की अवधारणा पर विभिन्न वस्तुएं बेची जाती थीं।
गुरुवार रात करीब 11 बजे हुए शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया। सभासद धीरज और प्रशांत कुमार सहित कई नगरवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। जय मां शारदा वैरायटी के प्रोपराइटर शिवशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
घोरावल नगर पंचायत के अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, राकेश कुमार और सभासद धीरज कुमार सहित अन्य नगरवासियों ने जिलाधिकारी से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



