google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
आगामी 09 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सचिव ओम शंकर ने शुक्रवार को किशनगंज व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।


बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तैयारियों में सक्रिय रूप से भाग लें तथा अपने कार्यालय सहायकों को अधिक से अधिक संख्या में नोटिस तैयार कराने के लिए निर्देशित करें, ताकि अधिक संख्या में मामलों का निष्पादन संभव हो सके और अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।


उन्होंने बताया कि यह वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है, जिसमें आपराधिक समझौता योग्य मामले, प्ली बार्गेनिंग, एनआई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस से संबंधित मामले, मनी रिकवरी केस, मोटर दुर्घटना दावा मामले, समझौता योग्य ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवाद, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, सेवा एवं पेंशन से संबंधित मामले सहित अन्य सिविल मामलों का निपटारा किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त राजस्व एवं अन्य सहायक मामलों के साथ-साथ उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय एवं राज्य/जिला/तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों के समक्ष लंबित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। अन्य सिविल मामलों जैसे किराया विवाद, सहज अधिकार, निषेधाज्ञा वाद एवं विशिष्ट निष्पादन वाद भी इसमें शामिल हैं।बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुक्तेश मनोहर सहित अन्य न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)