छह लोगों की मौत, दो घायल रेफर
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव लेखन टोला पुल के पास रविवार की रात्रि लगभग दो बजे के आसपास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टेंपो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में छह लोग की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है। घायलों का इलाज पटना में चल रहा है। इधर घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी टेंपो में सवार मनेर में हो रहे उर्स मेला को देखकर अपने घर भोजपुर जा रहे थे। इसी दौरान बिहटा थाना क्षेत्र के परेव लेखन टोला गांव स्थित पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के दौरान ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गयी जबकि दो सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। जहां घायलों की इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। साथ ही पुलिस ने सभी मृतको के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। सभी मृतक छह लोग भोजपुर जिला के रहने वाले हैं और आसपास के गांव के ही बताई जा रहे हैं मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। घटना को लेकर बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि दो बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि परेव लेखन टोला पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी ही। टक्कर लगने के बाद घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन लोग घायल थे जिन्हें इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया।
लेकिन अभी सुबह में इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। जबकि दो लोग का इलाज चल रहा है। सभी मृतक भोजपुर जिला के रहने वाले हैं और मनेर में चल रहे उर्स मेला को देखकर सभी अपने घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान भोजपुर के आरा स्थित चिक टोली निवासी 33 वर्षीय गुड्डू, 30 वर्षीय मो इम्तियाज उर्फ बुलेट, 22 वर्षीय मो सहजाद, दौलतपुर निवासी मो शहजाद का 3 वर्षीय पुत्री शफना एवं ढेड़ वर्षीय पुत्र मो अस्फी के रूप में की जा रही है। वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसका व घायलों का नाम पता नही चल पाया है। घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम छाया हुआ है। वही तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने से हुई घटना को लेकर स्थानीय लीगो के बीच आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन की गति नियंत्रित नही रहने से प्रतिदिन हादसा हो रही है। प्रशासन के सामने से गुजरनेवाली वाहनों की गति अधिक होती है जिसे देखकर नही अनदेखी की जाती है। जिसका खामियाजा आम जनों को भुगतना पड़ रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



