वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
12 अप्रैल। हलीम चौक समीप कदम रसूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें फुलवारी के दो व्यक्ति बंगाल की ओर से घर जा रहे थे।जहां कदम रसूल के एलपीजी गैस कार्यालय के समय बाइक और टेंपो में जोरदार टक्कर से दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। पेट्रोलियम पर निकले टाउन थाना 112 पुलिस ने आनन फानन में सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर द्वारा जांच के दौरान एक व्यक्ति को मृत घोषित किया कर दिया गया। वहीं दूसरे की इलाज जारी है ।घायल एवं मृतक की पहचान कोचाधामन प्रखंड के कुट्टी पंचायत के फुलवारी नामक गांव के मृतक लट्टू लाल सिंह पिता खैरुल लाल सिंह ,घायल जितेंद्र लाल सिंह, पिता भैरव लाल सिंह नाम से हुआ है । वही घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर सदर अस्पताल पहुंची।मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही रोते बिलखते हुए सदर अस्पताल पहुंचे । घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं । मामले पर घायल जितेंद्र लाल सिंह को पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 6 जून को मेरी शादी होनेवाली वाली है। जिसको लेकर हम और मेरा चचेरा भाई बंगाल के जनता हाट में पलंग देखने गए थे । घर लौटने के दौरान कदम रसूल के समीप तेज रफ्तार टेंपो के साथ हम लोगों की टक्कर हो गई । जिसमें मेरा भाई ललन लाल सिंह और मैं बुरी तरह घायल हो गया । घटना के कुछ घंटे बाद 112 पुलिस ने हम लोगों को सदर अस्पताल लाया। यहां इलाज के दौरान मेरा भाई ललन लाल सिंह की मृत्यु हो गई । फिलहाल मृतक के शव को सदर अस्पताल में रखा गया है जहां आगे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



