google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनियंत्रित होकर जीरा लदा ट्रेलर डिवाइडर पर पलटा, चालक घायल।

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के परास पानी में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग के डिवाइडर पर पलट गई जिसमें ट्रेलर चालक को हल्का फुल्का चोट लगी। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के परास पानी में तेलगुडवा के तरफ से जा रही जीरा लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग के डिवाइडर पर पलट गई जिसमें ट्रेलर चालक मुहम्मद हनीफ पुत्र मुहम्मद रज्जाक निवासी गांव चमरहवा अमलीया सीधी मध्य प्रदेश को हल्का चोट लगी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस व चोपन पुलिस अग्रीम कारवाई में जुटी रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)