समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी: रिंग रोड फेज टू रज्जीपुर गांव के समीप आज सुबह 10 बजे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदते हुए भाग निकला। जिसमें बाइक सवार युवक की सर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर कार्यवाही में जुट गई थी। और मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम ना कराने की अपील करते हुए लिखापढ़ी करके शव को ले लिया। मृतक विवेक कुमार पांडेय 21 वर्ष पुत्र रमाकांत पांडेय थाना लोहता क्षेत्र के बनकट गांव का निवासी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की मां सोनी पाण्डेय का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है विवेक पांडेय अपनी बाइक सुपर स्पलेंडर से राजा तालाब की ओर से अपने घर को लौट रहा था, जो ओवरटेक के करने में रज्जीपुर रिंगरोड फेज टू पर ट्रक के सामने आ गया जिससे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ट्रक का पता लगाने में जुटी है।घटना की सूचना पाकर मौके पर एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा भी पहुंच गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



