समाज जागरण
मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के शकतेशगढ़ मे स्थित गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को मीरजापुर के प्रसिद्ध परमहंस आश्रम, शकतेशगढ़ में श्रद्धा और आस्था का विशाल संगम देखने को मिला। सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। और भक्तों ने आश्रम परिसर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आश्रम परिसर में पूरे दिन भक्ति, गुरु वंदना और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में नतमस्तक होकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।इसी दौरान जगह-जगह पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाए रखें हुए है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। इसके अलावा आश्रम परिसर में ही जगह-जगह डॉक्टरों की टीम मौजूद रही और सबसे ज्यादा दवा लेने में बुखार और अन्य वायरस मरीज पहुंचे। लगातार एक हफ्ते से यही रहकर आश्रम में भी देखने का पूरा कर कराया जा रहा है। उनके इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने सराहना की।
गुरु पूर्णिमा के दिन आश्रम के सभी लोगों को पास जारी किया गया है। कहीं किसी प्रकार की घटना ना हो पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और चारों तरफ पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इसके अलावा मिर्जापुर जिले के तमाम डॉक्टर उपस्थित रहे और दवाइयां भी वितरित किए। बाबा सिद्धनाथ की दरी पर गाड़ियों का ठहराव किया जा रहा है जाम की स्थिति को देखते हुए जौगढ़ पुल और टेढ़िया मोड़ पर पुलिस प्रशासन के द्वारा बैरीकेटिंग की गई है।
29 जुलाई गुरु पूर्णिमा खत्म होने के बाद 30 जुलाई को सावन लग जाएगा। जहां पर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल का नेटवर्क ही गायब हो गया है और जैमर की भी सुविधा से मोबाइल का नेटवर्क गायब रहा।भक्तगढ़ प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं और परमहंस आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। चारों तरफ उनके दर्शन से पूरा परिसर गुज रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की यहां पर पहुंचे लेकिन इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भीड़ कम रही।आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे दिन दर्शन-पूजन एवं आशीर्वाद का क्रम जारी रहा। इसके अलावा अगल-बगल के गांव के ग्रामीणों ने भी सहयोग किया सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण रूप से गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व संपन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



