google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टीबी का इलाज योग्य डाक्टर एवं अच्छे खान पान से संभव ओझा सोखा, तंत्र मंत्र से नहीं।

समाज जागरण

मीरजापुर /कछवा सीएचसी सभागार में प्रभारी डॉ सीबी पटेल के मौजूदगी में जीरो से चौदह वर्ष के बच्चों को क्षय रोग से बचाव हेतु सीएमओ, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर,आशा संगनियो को वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स संस्था के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डाक्टर सीबी पटेल द्वारा कहा गया छोटे बच्चों बलगम जांचकि आप सभी अपने-अपने जिम्मेदारीयों का मेहनत से निर्वहन करने का कार्य करें जिससे कि भारत देश से टीबी को पूर्ण रूप से समाप्त किया जा सके।


वहीं क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को टीबी के लक्षण से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर से दिए जा रहे सभी नि: शुल्क सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।


यादव द्वारा लोगों से अपील भी की गई की आप सभी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने का प्रयास करें जिससे कि लोग इस गंभीर रोग के प्रति सावधानी बरतें एवं लक्षण से प्रभावित स्थिति में तत्काल सरकारी अस्पताल से सम्पर्क कर अपना जांच कराकर पाज़िटिव दशा में डाक्टर के सलाह पर पूरा इलाज पूर्ण कर पुनः अपने रोग से मुक्त करें।


यादव द्वारा यह भी कहा गया कि आप सभी, लोगों को जागरूक करते समय यह जरूर जानकारी दें कि टीबी का इलाज योग्य डाक्टर एवं अच्छे खान पान से ही संभव है न कि ओझा – सोखा, तंत्र मंत्र से।
वहीं संस्था के डीसी धनंजय श्रीवास्तव द्वारा मौजूद लोगों को फिल्ड के रिपोर्टिंग विधि को विस्तृत जानकारी देते हुए समझाया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ ओपी पाल, प्रदीप कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, लव कुश, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)