google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोपन सोन नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सोन नदी से एक 22 वर्षी युवक ने सोन नदी पुल से छलांग लगा दिया युवक द्वारा किए गए इस घटना से लोग परिजन अवाक रह गए। बताते चलें कि ओबरा बिल्ली चढ़ाई निवासी राहुल उर्फ मोनू कुमार पुत्र स्व शिवशंकर उम्र लगभग 22 वर्ष सोन नदी में कूदने से पहले युवक द्वारा अपने परिजनों को बुला लिया गया था परिजनों द्वारा उसे समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि युवक नदी में छलांग लगा दिया यहां देखे कर परिजन स्तब्ध रह गये वही इस घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल वहां मौजूद नाविको से संपर्क कर बच्चों को बचाने के लिए प्रयास किया गया तो नाविको द्वारा अत्यधिक धन मांगने पर मदद ना पा सके वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को हुई तो तत्काल मौके पर स्थानीय लोगों को बुलाकर युवक की तलाश में लग गए लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी अभी तक किसी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)