आंगनवाड़ी पर राशन वितरण में धांधली का आरोप



*विनोद कुमार दैनिक समाज जागरण*
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के लेतहरा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा राशन बांटने में लापरवाही तथा हीला हवाली करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गांव की महिलाओं ने आंगनबाड़ी रेखा सिंह पर आरोप लगाया है कि वह समय से राशन का वितरण नहीं करती है। हर माह में राशन नहीं बांटा जाता है। वहीं किसी किसी को ही राशन बांट कर खानापूर्ति करके चली जाती हैं। इस दौरान शिकायत करने पर डांट डपट देती हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीने से उक्त आंगनबाड़ी का चार्ज यहां पर किसी और के पास था लेकिन ऊपरी मिलीभगत के चलते रेखा सिंह द्वारा इस गांव में वितरण का कार्य किया जाता है। वहीं महिलाओं ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार प्रधान से भी किया गया पर केवल आश्वासन ही मिला है। गांव की कुसुमावती देवी, बसंती देवी, सीमा देवी, आश देवी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके गांव में वर्तमान में राशन वितरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा हिला हवाली किया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले चार्ज आशा यादव का था। उधके चार्ज में राशन का वितरण ठीक से होता था।