google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्जी रजिस्ट्री के जरिए मकान पर कब्जा करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिए मकान पर अवैध कब्जा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो योजनाबद्ध तरीके से लोगों की संपत्तियों को निशाना बनाकर फर्जी रजिस्ट्री तैयार करते थे।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज, रजिस्ट्री पेपर, स्टांप, मुहर और अन्य जरूरी कागजात बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पहले संपत्ति मालिकों की जानकारी जुटाता था, फिर नकली कागज तैयार कर संपत्ति को अपने नाम पर दिखाकर कब्जा करने की कोशिश करता था।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी संपत्तियों पर इसी तरीके से कब्जा किया है, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, जिनके आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे संपत्ति से संबंधित लेनदेन में सावधानी बरतें और रजिस्ट्री आदि की सत्यता की जांच अवश्य करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)