दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रेफरल अस्पताल परिसर नबीनगर में बिहार राज्य वैक्सीन कुरियर संघ,बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलेटर संघ,बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थय कर्मचारी संघ संचालित समिति ममता की प्रखंड इकाई नबीनगर के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया और प्रदर्शन किया। वहीं अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौपा। धरणा प्रदर्शन में शामिल आशा एवम आशा फैसिलेटर के जिला मंत्री बिना देवी एवम वैक्सीन कुरियर संघ के जिला संयोजक अरुण तिवारी ने बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है एवं मांगो के समर्थन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा जाना है ।

इनकी प्रमुख मांगे है सभी प्रकार के संविदाकर्मी आउटसोर्सिंग कर्मी,आशा,ममता,कुरियर की सेवा नियमित करने,बकाया प्रोत्साहन राशि अविलंब भुगतान करने,पूर्व में हुए हड़ताल के समझौते को लागू करने,21 दिन की जगह पूर्ण माह भ्रमण भत्ता सहित अन्य मांगे शामिल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



