समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कठोर अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।
थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 57/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त राजेश कश्यप पुत्र स्व0 शिवप्रसाद कश्यप निवासी राजपुर रोड, कस्बा शाहगंज, जनपद सोनभद्र व अभियुक्ता आशा देवी पत्नी सियाशंकर निवासी राजपुर रोड, कस्बा शाहगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध अपराध से अर्जित धन से क्रय की गई संपत्ति का जब्तीकरण किया गया।
अभियुक्त राजेश कश्यप के विरुद्ध जब्त संपत्ति,1.मोटरसाइकिल आरटीआर अपाचे नं० यूपी64एक्यू 9920, मूल्य ₹1,06,043/- 2.कार मारूति नं० UP64 AY 0408, मूल्य ₹6,36,818/-
अभियुक्ता आशा देवी पत्नी सियाशंकर निवासी राजपुर रोड, कस्बा शाहगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध जब्त संपत्ति, 3.बजाज ऑटो थ्री व्हीलर नं० यूपी64 एटी9449, मूल्य ₹1,45,000/- इस प्रकार अभियुक्तगण की कुल ₹8,87,861/- मूल्य की संपत्ति को धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेशानुसार जब्त किया गया।
जनपद पुलिस का यह अभियान आगे भी अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु सतत रूप से जारी रहेगा।



