समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।
थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत निवासी रंजन कुमार पुत्र जिम्मेदार निवासी अनपरा गेट नं०–2, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ हुए ₹50,000/- के साइबर फ्रॉड की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम द्वारा सतत प्रयास कर पूरी धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



