google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदित्यपुर में आरआईटी मंडल में खुला महापौर प्रत्याशी का चुनावी कार्यालय*

*

अभय कुमार मिश्रा, समाज जागरण, ब्यूरो चीफ
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 13 फरवरी 2026: आदित्यपुर में आर आई टी मंडल रोड नंबर-4 में अदित्यपुर नगर निगम  चुनाव के भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन चुनाव संयोजक एवं पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव और चुनाव प्रभारी शैलेंद्र सिंह के द्वारा हुआ।

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शैलेन्द्र सिंह, हरेकृष्ण प्रधान और प्रत्याशी संजय सरदार ने कार्यकर्ताओं को कड़ी से कड़ी मेहनत कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया और  एक स्वर में पूरे जोश से प्रत्याशी की जीत का प्रण लिया गया और पुनः अदित्यपुर की जनता को एक कर्मठ और ईमानदार महापौर देने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिनरात डोर टू डोर प्रचार प्रसार के माध्यम से जनता जनार्दन से वोट अपील कर अदित्यपुर के विकास की गति को और तेज करने पर चर्चा की गई। उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रत्याशी के साथ पदयात्रा की गई।


उदघाटन समारोह में मुख्यरूप से इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व महापौर सह चुनाव संयोजक विनोद श्रीवास्तव तथा चुनाव प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया. तत्पश्चात प्रत्याशी के साथ पदयात्रा भी की गई. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, उषा पांडेय, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, अमितेश अमर, ब्रह्मानंद झा, बूथ प्रबंधन प्रभारी ललन शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, जगदीश मंडल, रिंकू राय, सुनीता श्रीवास्तव, भोगेंद्र नाथ झा, प्रभाकर शर्मा, चन्द्रमा पांडेय, जितेन्द्र शुक्ला, सुनील तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद राय, दीनानाथ शर्मा, अनिल मिश्रा, मिंटू पांडेय, आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)