google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*आदित्यपुर में पत्रकार पर  हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस असफल, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल*



अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड


सरायकेला खरसावां (झारखंड) 06 जनवरी 2026: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में पत्रकार अंकित शुभम एवं उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। आरोपी सुभाष यादव, बीएसएफ जवान संजीव कुमार और परिजन पुलिस के गिरफ्त से फरार हैं।

थाना प्रभारी मनगढ़ंत कहानी सुना कर अपनी नाकामयाबी को छुपा रहे हैं, जिससे पत्रकारों में और भी रोश पैदा हो रहा है। जांचकर्ता के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी एएसआई महेश उराव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग और खुलेआम पत्रकार को धमकी देने का मामला भी तूल पकड़ने लगा है।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आरोपी दूसरे स्टेट भाग गया है, जिसे गिरफ्तार करने में असुविधा हो रही है। वहीं एएसआई महेश उराव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग एवं खुलेआम पत्रकार को धमकी देने के मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले की जांच की गई हैं। एएसआई महेश उराव ने पत्रकार के साथ गलत व्यवहार किया है जिसकी जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को सौंप दी जाएगी।

लेकिन पत्रकारों का आरोप है कि आरोपी सुभाष यादव एवं उनके परिजन घटना को अंजाम देने के बाद भी खुलेआम थाना परिसर और अन्य जगहों पर घूम रहा था, लेकिन पुलिस ने क्यों नहीं कार्रवाई की?

पत्रकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि आरोपी को गिरफ्तारी करने के जगह पुलिस मामले को टाल मटोल कर रही है। आज आरोपी दूसरे स्टेट भाग गया है। जिसे पुलिस पकड़ने में असफल दिख रही है। पत्रकारों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

*पत्रकारों की मांग*

– आरोपी सुभाष यादव, बीएसएफ जवान संजीव कुमार और परिजन की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
– पुलिसकर्मी एएसआई महेश उराव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
– पत्रकारों के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस की कार्रवाई की जांच की जाए।

*स्थानीय लोगों एवं पत्रकारों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं*?

– पुलिस ने अभी तक आरोपी को क्यों नहीं गिरफ्तार किया?

– पुलिसकर्मी एएसआई महेश उराव के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
– पत्रकारों के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस की कार्रवाई क्या है?


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)