
मिलिए इनसे…..
*//प्रवासी साहित्यकार//*
*(प्रो.)डॉ.ऋतु शर्मा, नीदरलैंड से…*
नमस्कार 🙏🏼
मैं विश्व हिन्दी सचिवालय के इस कार्यक्रम के लिए मॉरीशस जा रही हूँ । 5-15 जनवरी तक मॉरिशस में रहूंगी ।10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर वहीं से अपनी रिपोर्टिंग आपको भेजती रहूँगी।वहाँ भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और माॅरीशस सरकार के विश्व हिन्दी सचिवालय के विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा रहूंगी।।
————————————
*नीदरलैंड की चर्चित कहानियाँ*
—————————————
इस पुस्तक में नीदरलैंड की लोक संस्कृति को पहली बार हिन्दी भाषा में लोक कथाओं के रूप में प्रस्तुत किया गया है । यह डॉ. ऋतु शर्मा ननंन पाँडे की डच लोक कथाओं पर आधारित दूसरी पुस्तक है । तीसरी लोक कथाओं की पुस्तक शीघ्र प्रकाशित होगी ।इस पुस्तक का लोकार्पण पिछले वर्ष विश्व पुस्तक मेले में वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के शोध केंद्र के निदेशक जवाहर कर्नावट द्वारा गया । उसके बाद नीदरलैंड में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय राजदूत कुमार तुहीन के हाथों भी इसका लोकार्पण किया गया । यह पुस्तक भारत में पाठकों में बहुत लोकप्रिय रही । रायपुर के हंसराज कॉलेज के शोध केंद्र में इस पुस्तक पर शोध कार्य किया जा रहा है । इस पुस्तक का तुलनात्मक विश्लेषण भारत के वरिष्ठ साहित्यकार, समीक्षक, आलोचक व अनुवादक दिनेश कुमार माली द्वारा भारत के विभिन्न जर्नल में प्रकाशित हुआ है । इस बार भी यह पुस्तक विश्व पुस्तक मेले दिल्ली में उपलब्ध है ।

(कृष्ण चतुर्वेदी, बूंदी, राज.)
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



