google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संवाददाता आनंद कुमार। समाज जागरण.

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस मे अपर जिलाधिकारी सोनभद्र सहदेव मिश्रा ने फरियादियों की फरियाद सुनी. जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें. पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये. इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये. सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया, एसडीओ विद्युत तीर्थराज सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)