google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुद्धी को जिला बनाने को लेकर संघर्ष मोर्चा के लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता आनंद कुमार। समाज जागरण.

दुद्धी/ सोनभद्र। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया.जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये. वक्ता दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है. हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाई जाएगी. लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है. 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार सिर्फ धोखा ही दिया है. प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिला के आबादी के बराबर में भी नही हैं. मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है. अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया. इस अवसर पर अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)