google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार के बाद फागू चौहान मेघालय के राज्यपाल नियुक्त

  • राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्त किए 13 नए राज्यपाल
  • वर्ष 2019 में बिहार में संभाला था राज्यपाल का पद

आशुतोष चतुर्वेदी, ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

मऊ : रविवार को राष्ट्रपति भवन से प्रेस रिलीज जारी हुआ है, इसमें कुल मिलाकर 13 राज्यों को नए गवर्नर मिले। जहां बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का गवर्नर बनाया गया। फागू चौहान का भी बिहार में कार्यकाल काफी लंबा रहा है। वह बिहार के 40 वें गवर्नर रहे। वर्ष 2019 से लेकर 2023 की फरवरी तक उन्होंने प्रदेश में गवर्नर का पद संभाला। बिहार की राजनीति में जबरदस्त उथल पुथल के बाद भी वह पद पर बने रहे। नीतीश कुमार ने इस दौरान कई दफे गठबंधन बदला। फागू चौहान का जन्म आजमगढ़ के शेखपुरा में एक जनवरी 1948 में हुआ था। फागू चौहान का भी राजनीतिक सफर संघर्षो भरा रहा।

राजनीतिक सफर
पिछड़ी जाति से आने वाले फागू चौहान छह बार के विधायक हैं। साल 1985 में पहली बार दलित मजदूर किसान पार्टी से घोसी से विधायक बने। 1991 में वे जनता दल से विधायक बने। 1996 में भाजपा में शामिल हुए और वे विधायक बने। 2002 में भी वे भाजपा के टिकट पर ही विधायक बने। 2007 के चुनाव में फागू चौहान बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। इस दौरान वे मंत्री भी रहे। बाद में वह फिर भाजपा में शामिल हुए। 2017 के चुनाव में वे फिर से भाजपा से विधायक बने। 2017 के चुनाव में फागू चौहान ने बसपा के अब्बास अंसारी को सात हजार से अधिक वोट से हराया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)