google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुरमडीह में जनसंघ काल से जुड़े पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का वनभोज सह मिलन समारोह

रवि कांत गोप,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर

सरायकेला(झारखंड) : राजनगर प्रखंड के मुरमडीह में रविवार को जनसंघ काल से जुड़े पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हरे कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में रखी गई।जहां भाजपा व जनसंघ से जुड़े सभी पुराने सैकड़ो भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।इस दौरान हरे कृष्णा प्रधान ने कहा : यह कोई राजनीतिक बैठक नही बल्कि भूले बिसरे दिनों को याद कर जनसंघ से जुड़े सभी पुराने कार्यकर्तओं के साथ मिलना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।

हमे खुशी है कि इतनी भारी संख्या में जनसंघ काल से जुड़े पुराने कार्यकर्ता गण एक दूसरे के साथ बंधे है, और इस मिलन समारोह में उपस्थित है । राजनगर प्रखंड में पहली बार इस प्रकार का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजन किया गया। आने वाले समय मे भी इस तरह का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बासुदेव राऊत, रिंकू राऊत, बलदेव मंडल,विश्वजीत कर,गोपाल प्रधान,विनोद ज्योतिषी, श्यामल पटनायक,धीरेन बास्के,खोकन साहू,राजकपूर प्रधान,रामेश्वर मंडल,संतोष महतो,गोलक प्रधान,भीमसेन महतो,मोतीलाल मंडल,शंकर महतो,सत्यवान परीक्षा, मेधराय मार्डी,संटु नायक,कृष्णा प्रधान,जामिनी महाकुड़,मानस साहू,तड़ित गोप,शिवानंद तिवारी,कर्मवीर महाकुड़ एवं सैकडो जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)