कांचोदर में बिजली की जंग में फतह के बाद सांस चिनकी के लिए संघर्ष जारी

आदिवासियों के हक की लड़ाई लडेंगी कांग्रेस

बिरसिंहपुर पाली — उमरिया जिले के पाली विकास खंड के बिजली विहीन गाँवों में बिजली पहुचाने की जंग कांग्रेस ने छेड दी है, जिसके मांग के अनुरूप चांद पुर ग्राम पंचायत के बाघन्नारा गाँव में बिजली की बाधा लगभग दूर हो गयी है और वन विभाग ने अहम शर्तों के साथ अनापत्ति जारी कर दी है, जिसके लिए ब्लाक कांग्रेस ने प्रशासन की इस कार्यवाही की सराहना की है। नव नियुक्त ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया की इक्कीसवीं सदी में भी जब बिजली मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है, तब भी पाली विकास खंड के आदिवासी गाँव आज भी घुप अंधेरे में समाये हुये हैं।

इन गांवों में चांद पुर ग्राम पंचायत की बैगा आबादी वाला बाघन्नारा, घुनघुटी ग्राम पंचायत की गांधी ग्राम, और कठई ग्राम पंचायत की बैगा ग्राम चिनकी और सांस में बिजली सुविधा से अछूते है। जिसके लिए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया की इन गांवों में बिजली पहुचाने के लिए ज्ञापन देकर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी थी, प्रशासन ने इस ज्ञापन पर गौर करते हुए बाघन्नारा गाँव में बाधा बनी वन विभाग की अनापत्ति को दूर कर लिया है, जहाँ पर शीघ्र ही बिजली पहुचाने का काम शुरू हो जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया की संगठन की अगली पहल चिनकी और सांस ग्रामों में बिजली पहुचाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए ब्लाक कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर इन गांवों में बिजली पहुचाने का अनुरोध किया है, अपेक्षा है कि प्रशासन इन मांगों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बिजली पहुचाने का काम करेंगी ।


कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया की अगर इन गांवों में बिजली पहुचने मे हीला हवाली होती है तो कांग्रेस अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी और इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन कर ग्रामीणों की लड़ाई कांग्रेस लडेंगी। रवि मिश्रा ने कहा कि यह कितना दुर्भाग्य जनक है की देश की सरकार आदिवासियों के हितों के लिए कटिबद्ध है, लेकिन आज गाँव के गाँव अंधेरे में जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं। आदिवासियों के साथ हो रहें इस अत्याचार के विरूद्ध चरण बद्ध आंदोलन छेड कर उनके हक की लड़ाई लडेंगी ‌

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)