google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमरावती में एयर इंडिया फ्लाइंग एकेडमी को डीजीसीए की मंजूरी, जल्द शुरू होगा संचालन

10 एकड़ में विकसित होगी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी, 34 विमानों के बेड़े से प्रशिक्षित होंगे पायलट

नई दिल्ली। विमानन क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एयर इंडिया को बड़ी उपलब्धि मिली है। महाराष्ट्र के अमरावती में स्थापित की जा रही एयर इंडिया फ्लाइंग एकेडमी को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अकादमी में जल्द ही प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

विमानन क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले मंच एविएशनऑल के अनुसार, अमरावती स्थित यह फ्लाइंग एकेडमी करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है। यहां प्रशिक्षण के लिए कुल 34 विमान उपलब्ध होंगे। इनमें 31 एकल इंजन वाले और तीन दोहरे इंजन वाले विमान शामिल हैं।

34 विमानों से दिया जाएगा प्रशिक्षण

अकादमी में एकल और दोहरे इंजन वाले विमानों के जरिए प्रशिक्षुओं को उड़ान प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पायलट बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। डीजीसीए की मंजूरी मिलने के बाद अब अकादमी का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

एविएशनऑल की साझा जानकारी के मुताबिक, अकादमी का संचालन वर्ष 2026 की सर्दियों से पहले शुरू होने की संभावना नहीं थी, लेकिन अब नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद गतिविधियां जल्द शुरू होने की बात कही गई है। हालांकि, प्रशिक्षण के पहले बैच और संचालन की निश्चित तारीख की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

एयर इंडिया की यह पहल देश में विमानन प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार और भविष्य के लिए प्रशिक्षित पायलट तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)