google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल ने आर्थिक सहयोग देकर परिवार वालों की मदद

राजगढ़ मिर्जापुर/
विकासखंड राजगढ़ के राजगढ़ गांव में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में दशमी सोनी मौत हो गई थी। मृतक दशमी सोनी बहुत ही गरीब घर से ताल्लुक रखता था। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। तभी अचानक एक दिन उसकी अबुझ परिस्थितियों में आकस्मिक मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे लक्ष्मी देवी पत्नी , पुत्र आदित्य , अदिति को छोड़कर हमेशा के लिए रुखसत हो गया। गरीबी इस कदर हावी थी कि परिवार को रहने के लिए छत भी नसीब नहीं था। तिरपाल लगाकर परिवार रह रहा था।

पति के अचानक मृत्यु से विधवा पत्नी लक्ष्मी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। किसी तरह से परिवार का भरण पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था इसी को देखते हुए शकतेशगढ़ के युवा समाजसेवी शहनाई कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल के द्वारा शहनाई परिवार के सदस्यों को मौके पर भेजा। विधवा महिला के पीड़ा को देखते हुए अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल मैनेजिंग डायरेक्टर शहनाई कंस्ट्रक्शन शहनाई परिवार को मौके पर भेजा और शहनाई परिवार राजगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर दुख की एक इस घड़ी में शांत बना दिया और साथ ही कहा कि शहनाई परिवार आप आपके दुख में हमेशा खड़ा रहेगा इसके अलावा उन्होंने शहनाई परिवार की तरफ से पंद्रह हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया।

साथ ही साथ भविष्य में आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। शहनाई कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह छोटू पटेल के द्वारा क्षेत्र में इन दिनों असहायो, गरीबों, लाचारों सहित समाज के हर वर्ग का निरंतर सहयोग जारी है। क्षेत्रीय लोगों ने युवा समाजसेवी के इस कार्य का प्रशंसा की है। शिक्षा एवं धार्मिक क्षेत्र में भी निरंतर सहयोग का क्रम जारी है। इस मौके पर शहनाई परिवार की तरफ से शिब्बू पटेल, अमरेश चंद्र, सत्येंद्र पटेल, पीयूष पटेल, मनीष सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य नदिहार शहनाई परिवार रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)