समाज जागरण जिला संवाददाता लक्ष्मण पासवान
बांका / बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय निदेश के आलोक में बांका जिले के सभी सभी प्रखंड के सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को मिड डे मील भोजन करने के पश्चात विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाया गया !
इसी क्रम में अमरपुर क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा. उपस्थित छात्राओं को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाया गया ! आदर्श मध्य विद्यालय अमरपुर बालक के प्रधानाध्यापक वेदानंद सुमन , एम डी एन मध्य विद्यालय डुमरामा बालक के प्रधानाध्यापक सदानंद शर्मा , तारडीह संकुल के प्रोन्नत मध्य विद्यालय तारडीह के प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्राथमिक विद्यालय बैदाचक के प्रधानाध्यापक त्रिपुरारी कुमार राय , प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के प्रधानाध्यापक रवि शंकर चौबे आदि प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षा विभाग के विभागीय निदेशक अनुसार छात्र-छात्राओं को मध्यान भोजन खिलाने के पश्चात एल्बेंडाजोल की गोली खिलाया गया ! हालांकि कुछ विद्यालय प्रधान द्वारा छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलौने में रुचि नहीं देखी गई ,
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



