google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सह हलवाई समाज ने किया बाबा गणिनाथ गोविंद जी पूजन समारोह का आयोजन।।

समाज जागरण अनुमंडल संवादाता मनोज कुमार शाह

महगामा गोड्डा ( झारखंड) बाबा गणिनाथ गोविन्द जी पूजन समारोह सह हलवाई समाज सम्मेलन कनभारा, के तत्वावधान मे गोड्डा में स्थित पंचायत भवन के बगल में किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों उपस्थिति मे बाबा गणिनाथ जी की पूजा, समाज के सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों के द्वारा उद्बोधन किया गया, जिसमे हलुवाई समाज का विकास और उत्थान पर चर्चा हुई। समारोह मे पधारे अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा, समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। मंच संचालन श्री अजय कुमार साह सचिव श्री शैलेश, संजीव गुप्ता गुड्डू एवम कृष्ण कन्हैया के द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण, भोजन व्यवस्था का उत्तम प्रबंध किया गया था। अंत में अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद साह सेवानिवृत्ति एसडीओ के द्वारा समारोह समापन की घोषणा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)