google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाल-विवाह रोकने के लिए हम-सब प्रयास: ओंकार नाथ चौधरी

जनपद बलरामपुर ग्राम पंचायत भरहापारा विकास खंड हरैया सतघरवा जनपद बलरामपुर में बाल विवाह के रोकथाम को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन नई दिल्ली व ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत भरहापारा विकास खंड हरैया सतघरवा जनपद बलरामपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बालश्रम, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह रोकने के लिए कार्यक्रम में सरकारी गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया बाल विवाह से होने वाले नुकसान एवं कानून के बारे में जानकारी दिया गया।

इस कार्यक्रम में धनीराम आर्य,फूलजहां, कुन्ता देवी पासवान,प्रकाशिनी शुक्ला, शाहजहां बेगम, मुस्कान आदि महिलाओं ने बाल विवाह रोकने के लिए शपथ ग्रहण की एवं सभी महिलाओं ने कहा कि हम सब बाल विवाह यदि होने वाला होगा तो हम-सब रोकने का प्रयास करेंगे इस कार्यक्रम में ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी ने कार्यक्रम में योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)