(हरेश उपाध्याय)नयी दिल्ली:-यह क्या कोई कम है!दीवाली के अलमस्त सीजन में झिलमिल करती लड़ियों के बीच,सामाजिक व पुरातन मूल्यों तथा मनोरंजन से भरपूर “जग्गू की लालटेन” फिल्म पूरे देश में बड़े पर्दे पर जगमगा रही /धमाल मचा रही है।मसलन देश में जग्गू की लालटेन मूवी के लीड स्टार डाक्टर नीरज गुप्ता ने अपने सफर का आगाज, पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों से, सहजता,सरलता और सादगी व सामाजिकता तथा उद्यमिता के फलक को चूमने के साथ नोएडा-दिल्ली एनसीआर में अपने व्यक्तित्व और कृतित्व का लोहा मनवाया है।
आज इसकी झलक उनकी मूवी के किरदार में दीदार होती है।इसमें सहभागिता उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति गुप्ता ने प्रोड्यूसर के रूप में निभाई है।प्रसिद्ध एंकर संतोष टंडन व मीडिया संयोजक रविन्द्र कुमार ने हमें बताया कि डाक्टर नीरज गुप्ता की श्रीहंस आर्ट्स एंड क्रीएशंस के बैनर तले व स्पीडवेल कंपनी के एसोसिएशन से देश के कई राज्यों के सिनेमा हॉल्स में धूम मचा रही है और हाउस फुल जा रही है।दर्शकों को खूब भा रही है।गौरतलब है कि गतेक दिनों कई फिल्में रिलीज हुईं हैं।इस दौरान भी लोगों की भारी भीड़,सिनेमाघरों में जग्गू की लालटेन को देखने को उत्सुक और बेताब होकर,इस बात की तस्दीक कर रही है कि पिक्चर की थीम व कंटेंट तथा रोल जबरदस्त है।
पहले ही दिन मूवी मैजिक पिक्चर हाल में, फिल्म की स्टार आकृति भारती, निर्माता निर्देशक विपिन कपूर, स्टार नीरज गुप्ता,प्रोडयूसर श्रीमती प्रीति गुप्ता “जग्गू की लालटेन”ढोल नगाड़े की थाप के बीच पहुंचे और लोगों को मीका के गाने को गाते व थिरकते हुए देखा गया।लोगों ने फ़िल्म को फैमिली मूवी व संस्पेंस से भरपूर व आम आदमी की फिल्म बताया और जम कर तारीफ़ की।
नीरज गुप्ता ने पूरे देश भर के दर्शकों का अपार प्यार मिलने के लिए शुक्रिया अदा किया।इस मौके पर भारतीय जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष गोतम देवल,लक्ष्मी देवल,अजय चौधरी,रामफल सिंह ,दीपक देवल, वीरेंद्र मेहरा,प्रवीण कसाना,वीरेंद्र सिंह व मीडिया कर्मियों सहित सैकड़ों सिने प्रेमी मौजूद रहें।
- # श्रीराम-भरत मिलाप, राज्याभिषेक और डांडिया नृत्य के साथ श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य समापन*सेक्टर-62 में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, देर रात तक डांडिया की धूम; हजारों लोगों ने लिया उत्सव में भाग** **समाज जागरण संवाददाता | नोएडा।** श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की ओर से सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का समापन श्रीराम-भरत मिलाप, भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और भव्य डांडिया नृत्य के…
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








