google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रमजान नदी के सौंदर्यीकरण में अनियमितता का आरोप, सांसद ने उठाई जांच की मांग

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रमजान नदी में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने इस संबंध में राष्ट्रीय गंगा परिषद (पुनर्जीवन, संरक्षण और प्रबंधन) को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।


सांसद डॉ. जावेद ने किशनगंज सदर विधायक के साथ देवघाट (खगड़ा) समेत रमजान नदी के विभिन्न स्थलों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नदी में जमी गाद को हटाए बिना ही देवघाट पर घाट निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जबकि स्वीकृत योजना के अंतर्गत पहले गाद हटाकर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।


इसके अतिरिक्त यह भी सामने आया कि संवेदक द्वारा बिना सरकारी अमीन से विधिवत मापी कराए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सांसद ने कहा कि यदि 1902 के सर्वे अभिलेख के अनुसार मापी नहीं कराई गई, तो रमजान नदी अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाएगी और भविष्य में इसके नाले में तब्दील होने की आशंका बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इससे नदी की वास्तविक चौड़ाई प्रभावित होगी, जो पर्यावरणीय संतुलन और जल-निकासी व्यवस्था की दृष्टि से गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकती है।


सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने मांग की है कि रमजान नदी के दोनों किनारों की मापी 1902 के सर्वे अभिलेख के अनुसार सरकारी अमीन के माध्यम से कराई जाए तथा अतिक्रमण हटाकर नदी से गाद निकासी करते हुए सौंदर्यीकरण का कार्य नियमानुसार पूरा कराया जाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)