google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांसद डॉ. मो जावेद आज़ाद ने किशनगंज से जुड़े रेल व रक्षा से संबंधित मुद्दों पर उठाई आवाज

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने एक ओर जहां किशनगंज रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर एवं राजधानी एक्सप्रेस के कमर्शियल स्टॉपेज की मांग उठाई है, वहीं दूसरी ओर बहादुरगंज–कोचाधामन क्षेत्र में प्रस्तावित फौजी कैंप के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण पर पुनर्विचार का अनुरोध किया है।


सांसद डॉ. जावेद आज़ाद ने रेलवे प्रशासन एवं संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर किशनगंज (KNE) रेलवे स्टेशन पर 27576/27575 कामाख्या–हावड़ा–कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस तथा 20508/20507 सिलीगुड़ी–आनंद विहार–सिलीगुड़ी राजधानी एक्सप्रेस का कमर्शियल स्टॉपेज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किशनगंज स्टेशन न केवल किशनगंज जिला, बल्कि उत्तर दिनाजपुर और पूर्णिया सहित आसपास के बड़े क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक प्रमुख रेलवे केंद्र है। इन ट्रेनों के ठहराव से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।


इसके अलावा, सांसद ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर किशनगंज जिले के बहादुरगंज–कोचाधामन क्षेत्र में प्रस्तावित फौजी कैंप की स्थापना के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि उक्त भूमि अत्यंत उपजाऊ है और स्थानीय किसानों की आजीविका का प्रमुख साधन है। भूमि अधिग्रहण से किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।


डॉ. जावेद आज़ाद ने रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया है कि फौजी कैंप की स्थापना के लिए किसी वैकल्पिक, अनुपजाऊ या सरकारी भूमि का चयन किया जाए, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता भी पूरी हो और किसानों के हितों की भी रक्षा हो सके।
सांसद की इस पहल को क्षेत्र के लोगों ने जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)