वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
10 जून। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,31,019 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। राज्य सरकार द्वारा जून 2026 माह की पेंशन के रूप में प्रति लाभुक 1100 रुपये की दर से जिले में कुल 14.84 करोड़ रुपये भेजे गए।
समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना समाज के कमजोर, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीति कुमारी ने बताया कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभुकों के खातों में पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, कोषागार पदाधिकारी चंदन कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में पेंशनधारी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



