google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरबीएसके बना नन्हे कदमों का सहारा, तीन बच्चे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
10 जून। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत क्लब फुट (टेढ़े पैर की जन्मजात विकृति) से पीड़ित तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच, भागलपुर रेफर किया गया। सदर अस्पताल, किशनगंज से माहिर रजा, जगरनाथ सिंह और रफिया नाज को निःशुल्क उपचार के लिए भेजा गया।


सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है, जिसका समय पर इलाज होने पर बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं। आरबीएसके के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ संस्थानों में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।


जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे का इलाज प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में जन्मजात विकृति के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आरबीएसके योजना के तहत जिले में जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों को लगातार चिन्हित कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कई बच्चों को नया जीवन और आत्मविश्वास मिल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)