समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम को निर्देशित किया और ससमय दायित्व को पूरा करें।
11 जुलाई से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में सभी एएनएम अपने उपकेंद्र के लक्ष्य के अनुसार महिला और पुरुष नसबन्दी कराये।
बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान नियमित टीकाकरण सत्र पर 9 माह से 5 वर्ष तक बच्चों को विटामिन ‘ए’ पिलाना सुनिश्चित करें,सभी सीएचओ (जहां पर सीएचओ कार्यरत नहीं है) वहां की एएनएम यूडीएसपी पोर्टल पर प्रतिदिन रिपोर्ट करें,
संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान के माइक्रो प्लान के अनुसार अपनी-अपनी आशाओं से प्रतिदिन गृह भ्रमण व सर्वे कर चिन्हित रोगियों की सूची ई- कवच पर फीड कराये,टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 का व्यापक प्रचार प्रसार क्षेत्र में कराये,नियमित टीकाकरण हेतु ड्यू लिस्ट अपडेट करें विभिन्न पोर्टल पर 15 से कम बच्चों का टीका न चढ़ाएं। सभी गर्भवती महिला को आरसीएच पोर्टल पर फीड करें और संस्थागत 100% प्रसव कराये।
बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, अपर शोध अधिकारी श्री नाथ यादव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, कार्यालय सहायक पंकज सिंह , सुपरवाइजर सहित 43 एएनएम उपस्थित रही।



